फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.92 crore will be spent to develop the old market

Balrampur News: 1.92 करोड़ से होगा पुरानी बाजार का विकास

Mon, 07 Oct 2024 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
1.92 crore will be spent to develop the old market
तुलसीपुर (बलरामपुर)। पुरानी बाजार के दिन भी संवरने वाले हैं। यहां पर 1.92 करोड़ रुपये से सड़क, नाली के साथ ही प्रकाश का काम कराया जाएगा। यह कार्य नवरात्र के बाद प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

नगर की पुरानी बाजार की सड़क के निर्माण के लिए लंबे समय से नागरिक मांग कर रहे थे। दरअसल, कई साल पहले बनी सड़क टूट कर पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है। रास्ता भी बहुत सकरा हो गया था, जिससे जाम और गंदगी दोनों की समस्या लोगों को सता रही थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि सड़क पर लोगों के छज्जे और सीढ़ियां बनी हुई थीं, जिन्हें तोड़ने के लिए नगर वासियों से बात करके उन्हें इसके निर्माण के फायदे बता कर राजी कर लिया गया है। अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे ने बताया हनुमानगढ़ी चौराहे से मिल चुंगी नाका तक सड़क निर्माण, लाइट के लिए 40 पोल, नालियां एवं इंटरलॉकिंग का कार्य नवरात्र के कुछ दिन बाद ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed