फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अपराजिता कार्यक्रम पेज नंबर चार की खबर

अपराजिता कार्यक्रम पेज नंबर चार की खबर

Fri, 23 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम पेज नंबर चार की खबर
बलरामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से गुरुवार को सीएमएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज विशुनापुर के सभागार में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें अतिथियों ने बेटियों के उत्थान पर प्रकाश डालते हुए चेहरों पर मुस्कान लाकर बेटियों को अपराजिता बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन


जेंडर प्रकरण पर पूरी दुनिया में बदलाव की शानदार बयार चलने पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद बेटियों ने सरकार की तरफ से चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी जाना। बेटियों, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए डायल 100, 1090, 1098 व एंटी रोमियो अभियान आदि के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में बेटियों ने कहा कि अमर उजाला का साथ मिलने से अपनी आवाज को सक्षम स्तर तक पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बेटियों को आगे बढ़ाने पर हो रहा फोकस
अमर उजाला की तरफ से महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी से कई कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। हम सभी को मासूम बेटियों के भविष्य पर ध्यान देना होगा। लड़का-लड़की में भेद करना कानूनन अपराध है। शोहदों पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वाएड बेटियों की सुरक्षा के लिए शोहदों पर शिकंजा कस रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की महिला हेल्पलाइन 1090 से आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। छोटे-छोटे लड़के-लड़कियों को मानव तस्करी से बचाने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के माध्यम से बस व रेलवे स्टेशनों तथा घरों व होटलों में दबिश देकर आरोपियों का दबोचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

बेटियों को बनाना होगा आत्मनिर्भर
अपना अस्तित्व कायम रखने के लिए बेटियों को शिक्षित होकर आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनना होगा। शिक्षकों को बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखारनी होगी। खेल, फौज, आर्मी जैसे कठिन हालात वाले क्षेत्रों में बेटियां अपने हुनर का प्रदर्शन कर रही हैं। फाइटर प्लेन उड़ाकर बेटियों ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है। बेटियों को अपने अंदर स्वयं आत्मविश्वास पैदा करना होगा। कानूनी जानकारी देकर भी बेटियों को सुरक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। अमर उजाला का प्रयास बेटियों को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
-ऊषा किरन, शिक्षिका

बच्चों के चेहरे खिला रहा ऑपरेशन मुस्कान
ऑपरेशन मुस्कान बच्चों के चेहरे खिलाने में अपनी भूमिका निभा रहा है। ऑपरेशन मुस्कान के जरिए एनआईसी के सॉफ्टवेयर पर लावारिस मिले बच्चों की फोटो अपलोड करके अभिभावक की तलाश की जाती है और बच्चों को उनके मां-बाप तक पहुंचाया जा रहा है। एसिड अटैक व यौन हिंसा जैसे मामलों में सरकार की तरफ से पावर एंजिल, निर्भया फंड के माध्यम से पीड़िताओं की मदद की जा रही है। यौन हिंसा के प्रकरणों से निपटने के लिए वर्ष 2012 के पास्को एक्ट में संशोधन करके कड़ा कानून बनाया गया है। बेटियों व महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई योजना से मदद दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। अमर उजाला की पहल अत्यंत सराहनीय है।
-अनिल गौड़, साहित्यकार

हमें गर्व है कि बेटियां कर रहीं तरक्की
अमर उजाला की तरफ से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम बेटियों के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। हम सभी को गर्व है कि बेटियां भी हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे बुलंद कर रही हैं। सभी क्षेत्रों में अपनी सहभागिता निभाकर बेटियां मुकाम हासिल कर रही हैं। बेटियों की उपलब्धियों से देश की तरक्की हो रही है। अमर उजाला के इस कार्यक्रम की तहे दिल से सराहना करता हूं। कार्यक्रमों का लगातार आयोजन होने से बेटियों में जागरूकता आएगी और वे आगे बढ़ेंगी।

-डॉ. हरिशंकर चौधरी, कार्यवाहक प्राचार्य

हमारे देश में महिलाओं का हो रहा सम्मान
अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम बेटियों के अंदर साहस व जोश भर रहा है। लिंग आधारित भेदभाव करने से समाज का विकास नहीं हो पा रहा है। हमें अपनी बेटियों को पराया समझने की जरूरत नहीं है। बेटियों की शादी में दहेज की कुरीतियां भी समाज का पिछड़ापन दर्शाती हैं। बेटियों को गर्भ से ही नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अमर उजाला का ये कार्यक्रम समाज को भी जागरूक कर रहा है।
-शशांक यादव, मुख्य नियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed