फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   स्कूल में ताला लटकने पर प्रधानाचार्य का रोका वेतन

स्कूल में ताला लटकने पर प्रधानाचार्य का रोका वेतन

Fri, 15 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में ताला लटकने पर प्रधानाचार्य का रोका वेतन
स्कूल में ताला लटकने पर प्रधानाचार्य का रोका वेतन
विज्ञापन

- स्कूल से नदारद शिक्षक का वेतन काटकर जवाब तलब
- डीआईओएस ने लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई

बलरामपुर। राजकीय हाईस्कूल महराजगंज तराई में ताला लटकने पर प्रधानाचार्य का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया। बिना सूचना के राजकीय हाईस्कूल रामगढ़ मैटहवा प्रवक्ता के नदारद रहने पर वेतन काटा गया है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ डीआईओएस ने राजकीय व वित्तपोषित स्कूलों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डीआईओएस हृदय नारायण त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने 13 सितंबर को प्रात: 8.30 बजे राजकीय हाईस्कूल महराजगंज तराई का औचक निरीक्षण किया। निरक्षण के दौरान स्कूल में ताला लटकता हुआ पाया गया। स्कूल में छात्र-छात्राएं उपस्थित मिलीं। बिना सूचना के स्कूल में ताला लगाकर गायब होने के आरोप में प्रधानाचार्य का अग्रिम आदेशों तक के लिए वेतन रोक दिया गया है। प्रधानाध्यापक से सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने राजकीय हाईस्कूल रामगढ़ मैटहवा का भी इसी दिन निरीक्षण किया। एकल शिक्षक के सहारे संचालित रामगढ़ मैटहवा स्कूल में बेहतर शैक्षणिक कार्य के लिए एलएमटी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता लल्लू प्रसाद को संबद्ध किया गया था। निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के गायब मिलने पर डीआईओएस ने प्रवक्ता का वेतन काटने का निर्देश लिपिक प्रवीण कुमार सिंह को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed