{"_id":"596b91794f1c1bf5488b456b","slug":"191500221817-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतीकरण की खराब प्रगति पर भड़के सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतीकरण की खराब प्रगति पर भड़के सांसद
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतीकरण की खराब प्रगति पर भड़के सांसद
- समीक्षा बैठक में डीएम ने भी सुस्ती पर जताई नाराजगी
- सिर्फ 191 गांवों में ही शुरू हो सकी विद्युत आपूर्ति
बलरामपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के प्रगति की रफ्तार बहुत धीमी है। योजना में 1616 मजरों के सापेक्ष अभी तक मात्र 191 गांवों में ही विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी है। यदि सुस्त रफ्तार में तेजी न लाई गई तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कार्यदाई संस्थाओं को बख्शा नहीं जाएगा। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
यह चेतावनी श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा ने बीते दिन कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को दिया। सांसद ने कहा कि जिले में विद्युत आपूर्ति सुधारने के लिए भारत सरकार पर्याप्त बजट दे रही है। यहां बजट की कोई कमी नहीं है फिर भी अधिकारियों की लापरवाही के चलते विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
सदर विधायक पल्टूराम ने ग्रामीण क्षेत्रों में कई-कई दिनों तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्य प्रणाली में बदलाव का निर्देश दिया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने विद्युतीकरण वाले गांवों में जन प्रतिनिधियों का बोर्ड लगाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि तुलसीपुर के ठकुराजोत में कई वर्ष पहले ही सब स्टेशन बनाया गया था, जिसे अभी तक चालू नहीं किया जा सका है। इस सब स्टेशन को शुरू कर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूति सुधारी जाए। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने श्रीदत्तगंज में प्रस्तावित सब स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियंता गोंडा आरके श्रीवास्तव ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले में 1616 मजरों का विद्युतीकरण होना है। इनमें से 191 गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू की जा चुकी है और 834 मजरों का विद्युतीकरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने भी योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए विद्युतीकरण वाले गांवों की सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में तीन सब स्टेशन बनने है लेकिन अभी तक एक बार भी जमीन की मांग नहीं की गई जो घोर लापरवाही है। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अधिशाषी अभियंता विनय कुमार व धीरज कुमार जायसवाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।