{"_id":"64e4f6263df4261b5808fc49","slug":"19-nominated-for-four-village-head-posts-balrampur-news-c-99-1-slko1018-2091-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चार ग्राम प्रधान पदों के लिए 19 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चार ग्राम प्रधान पदों के लिए 19 ने किया नामांकन
Tue, 22 Aug 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। तीन ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के चार पदों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को चार ग्राम प्रधान पद के लिए 19 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। क्षेत्र पंचायत के तीन पदों के लिए चार लोगों ने दावेदारी पेश की है।
मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था। गैसड़ी ब्लॉक के दुर्गानगर गांव में प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसी तरह श्रीदत्तगंज के बलहा गांव में एक, हरैया सतघरवा ब्लॉक के देवपुरा गांव में सात व हाथीगर्दा गांव में छह उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। सदर ब्लॉक के सोनार में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो तथा तुलसीपुर के सुदर्शनजोत ग्राम व रेहरा बाजार ब्लॉक के महुआ में एक-एक नामांकन हुआ है। इन सभी पदों पर छह सितंबर को ब्लॉक कार्यालय पर मतदान कराया जाएगा। आठ सितंबर को मतगणना कराई जाएगी।