फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   19 employees of Bajaj Sugar Mill donated blood

बजाज चीनी मिल के 19 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

Sat, 27 Nov 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
19 employees of Bajaj Sugar Mill donated blood
बलरामपुर। बजाज चीनी मिल की तरफ से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शुगर व पॉवर डिवीजन के 19 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर में लोगों को रक्तदान का महत्व बताते हुए रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन बजाज चीनी मिल इटई मैदा के शुगर यूनिट हेड हिमांशु कुमार मंगलम व पॉवर यूनिट हेड निशांत श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। ब्लड बैंक के डा. श्याम प्रकाश ने लोगों को रक्तदान का महत्व समझाते हुए कहा कि कोई भी दुर्घटना होने पर किसी को भी खून की आवश्यकता पड़ सकती है।
विज्ञापन

ऐसे में आप द्वारा किया गया रक्तदान किसी को भी जीवनदान दे सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान करने से व्यक्ति को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लिए कोई भी व्यक्ति रक्तदान को लेकर गलत धारणा न रखे। शिविर में कुल 30 कर्मचारियों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया लेकिन कई लोग फिट न होने के कारण रक्तदान नही कर सके। जांच में फिट पाए गए 19 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रमोद त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह, केपी सिंह, सतीश चंद्र यादव, डा. विक्रमादित्य पैथोलॉजिस्ट अशोक कुमार व हिमांशु तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed