{"_id":"693c42a0fa1f3f26eb0bc087","slug":"184-lakh-students-appeared-for-the-examination-in-municipal-schools-balrampur-news-c-99-1-slko1018-138780-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: परषिदीय स्कूलों में 1.84 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: परषिदीय स्कूलों में 1.84 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय नथईपुर कानूनगो में परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत विभाग
बलरामपुर। जिले के 1815 परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को कक्षा दो से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा कराई गई। दो पालियों में हुई इस परीक्षा में 1,84,212 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं, 1134 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
1815 विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक 2,10,777 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से कक्षा एक के 25,431 छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा पहले ही हो चुकी है। शुक्रवार को कक्षा दो से कक्षा आठ तक के पंजीकृत 1,85,346 विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा कराई गई। इनमें से 1,84,212 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 1134 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में कक्षा तीन की हिंदी और कक्षा चार से आठ तक सामाजिक विषय की परीक्षा कराई गई। वहीं दूसरी पाली में कक्षा दो से लेकर आठ तक के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।
रेहरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय नथईपुर कानूनगो के छात्र संजय ने कहा कि सामाजिक विषय का पेपर आसान था। सभी प्रश्नों का जवाब लिखा है। वहीं आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर की छात्रा शबनम ने बताया कि अंग्रेजी के प्रश्नों का उत्तर लिखने में काफी सोच-विचार करना पड़ा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ल ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है। परीक्षा के आयोजन में विभागीय अधिकारियों के साथ सभी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों का सहयोग मिल रहा है।