फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   तेंदुए की दहशत से आहत ग्रामीणों को बंधाया ढांढस

तेंदुए की दहशत से आहत ग्रामीणों को बंधाया ढांढस

Thu, 04 Apr 2019 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए की दहशत से आहत ग्रामीणों को बंधाया ढांढस
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। तेंदुए के आतंक से सहमे ग्रामीणों को वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट व वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर ढांढस बंधाया। बनटकवा रेंज के बिनोहनीकला गांव में चार दिन से तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन



वन विभाग व वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को सुरक्षा आदि के संबंध में जानकारी दी गई। वन विभाग की तरफ से ड्रोन कैमरा लगाकर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पिंजड़ा भी लगाया गया है।
विज्ञापन



टीम के हेड प्रेमचंद्र पांडेय ने बिनोहनीकला गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसक वन्यजीवों के दिखाई देने पर उन्हें घेरने व मारने का प्रयास कदापि न करें। खेतों में मरे हुए जानवर दिखने पर उसके पास न जाएं, इसकी सूचना वन विभाग को दें। बच्चों को हर वक्त अपनी देखरेख में रखें। नित्यकर्म के लिए घर से बहुत दूर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घरों में ही शौचालय का निर्माण कराएं। नशा करके घर से बाहर न निकलें। प्रेमचंद्र ने कहा कि शाम होने से पहले घर पहुंचने का प्रयास करें। घरों की खिड़कियों व दरवाजों को मजबूत रखें। गन्ना आदि बड़ी फसलों की कटाई का काम समूह में करें। घर के आसपास झाड़ियां न रहने दें। रात में घर से बाहर निकलते समय टार्च अवश्य रखें।


पेड़ों के अवैध कटान की सूचना वन विभाग को दें। वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अखिलेश, रेंजर आरके सिंह, वन दरोगा जोखनलाल, बीट प्रभारी जमील आदि ने ग्रामीणों को सुरक्षा व जंगली जानवरों की दिनचर्या आदि के बारे में जानकारी दी।


ग्रामीण सलीम, पुजारी यादव व पप्पू आदि ने टीम के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि तेंदुओं से सुरक्षा दिलाने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से प्रयास किया जाना चाहिए। तीन दिन में तेंदुए ने हमला कर 13 वर्षीय अफसर अली को मार डाला और 90 वर्षीय राजकुमारी को घायल कर दिया।



तेंदुआ लगातार गांवों में आ रहा है, जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं। रात के समय बिनोहनीकला गांव में फिर तेंदुआ आया था और शोर मचाने पर वापस भाग गया। रेंजर ने बताया कि वन विभाग की ओर से ड्रोन कैमरा लगाकर तेंदुए पर नजर रखी जा रही है। इस अवसर पर मेहीलाल यादव, तुलाराम, कल्लू, आलम सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed