{"_id":"5c34deabbdec2256be1eeed4","slug":"181546968747-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल कर्मियों ने मांगों को लेकर भरी हूंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल कर्मियों ने मांगों को लेकर भरी हूंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल कर्मियों ने मांगों को लेकर भरी हुंकार
बलरामपुर। ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल में चीनी मिल कर्मी भी शामिल हुए। मंगलवार को बलरामपुर चीनी मिल गेट पर बलरामपुर चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति के नेतृत्व में श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन किया।
कर्मियों ने चीनी मिल श्रमिकों को वेतन पुनरीक्षण अक्तूबर 2018 के प्रस्तावों को लागू करने की मांग की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इंटक के प्रदेश संयुक्त मंत्री तथा संयोजक सुधांशु प्रताप सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ट्रेड यूनियनों के अधिकारों पर लगातार हमले कर रही है।
यूनियनों के अस्तित्व को नकारने की कार्रवाई भी की जा रही है। चीनी मिल कर्मी केन्द्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति ने कर्मचारियों को एकजुट कर सरकार व मिल प्रबंधन के खिलाफ व्यापक आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
श्रमिक नेता बैरिस्टर सिंह, मंगल प्रसाद, संजय तिवारी व अजय श्रीवास्तव आदि ने कहा कि असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों का लगातार शोषण हो रहा है। प्रबंधन कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रहा है।
श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। चीनी मिल कर्मी अब शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। हितों के लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। कर्मियों का प्रदर्शन देर शाम तक चीनी मिल गेट पर जारी रहा। बुधवार को भी चीनी मिल कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी।