फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   18 zonal and 106 sector magistrates will supervise the elections

18 जोनल व 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे चुनाव में निगरानी

Thu, 01 Apr 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
18 zonal and 106 sector magistrates will supervise the elections
बलरामपुर। पंचायत चुनाव की निगरानी के लिए जिले में 18 जोनल व 106 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया गया है। सभी मजिस्ट्रेटों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से पंचायत चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों को चार जोन और 106 सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सभी मतदान केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने का भी जिम्मा रहेगा। डीएम श्रुति ने जिला पंचायत सभागार में बीते दिन जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में निर्देशे देते हुए ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों का भ्रमण करके मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने और आसपास के लोगों से बातचीत करके लॉ एंड आर्डर के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रशिक्षण दिया गया। चुनाव के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने का जिम्मा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के कंधों पर होगा।
विज्ञापन

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनके कार्यों व दायित्वों के बारे में भली-भांति जानकारी होनी चाहिए। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी होने पर वे अपने क्षेत्र के पीठासीन अधिकारियों को जरुरत पड़ने पर मदद कर सकेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी पोलिंग पार्टियां अपने संबंधित ब्लॉक से मतदान केंद्रों पर रवाना की जाएंगी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पोलिंग पार्टियां मतदान से संबंधित सभी प्रपत्रों को ले जा रही हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में भी मदद करेंगे। अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय ने प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला को सीडीओ रिया केजरीवाल व डीडीओ गिरीश कुमार पाठक ने भी संबोधित किया और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को टिप्स दिए। कार्यशाला में तीनों तहसीलों के एसडीएम, सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed