फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   18 taekwondo players won gold medals

Balrampur News: 18 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 15 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 15 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
18 taekwondo players won gold medals
बलरामपुर। ताइक्वांडो संघ ने सोमवार को स्वर्गीय प्रेमचंद श्रीवास्तव स्मारक 24वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन श्याम विहार कॉलोनी इंडोर हाल में किया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए 18 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस दौरान राज्य स्तर पर होने वाली अधिकारिक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता तथा प्रदेश टीम के लिए चयन ट्रायल भी किया गया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. फसीउर्रहमान तथा ताइक्वांडो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य प्रशिक्षक जियाउल हशमत ने बताया कि प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में अरहम रहमान, वर्तमान सिन्हा, अध्यात्मक पाल, अनमोल भाई पटेल, अभिनव यादव को स्वर्ण पदक तथा पार्थ यादव, तेजस झा, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, अंशु कुमार गुप्ता व एडविट गौरव को रजत पदक मिला। सब जूनियर के बालिका वर्ग में वैष्णवी कसौंधन, प्रज्वला सिंह, विनीता त्रिपाठी, साक्षी राजपुरिया व सचिन कश्यप ने स्वर्ण पदक तथा आराध्या यादव, आवर्तिका सिन्हा, अनविका सैनी व शक्ति पूर्णा ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन



कैडेट वर्ग में सानिया खान, वेदांश सक्सेना, आयुष भाई पटेल, अभिराज वर्मा को स्वर्ण व शिवानी, वेदांश सक्सेना, दिव्यांशु, उत्कर्ष श्रीवास्तव, विष्णुकांत कसौंधन को रजत पदक मिला। जूनियर बालक वर्ग में आकिब अंसारी, श्रीराम यादव, अभिषेक यादव को स्वर्ण तथा धर्मेंद्र यादव, अखिल कुमार, कृष्ण कुमार को रजत पदक मिला। इसी तरह सीनियर बालक वर्ग में आदित्य हितकारी ने स्वर्ण, सूरज प्रताप मौर्य ने रजत पदक व अमरीश कुमार ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन



विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी सर्वेश कुमार सिंह, डॉ. अनीता श्रीवास्तव, डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, डॉ. अब्दुल कयूम, आनंद शुक्ला, संदीपिका रावत, जैनेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णा कुमार पाल व रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed