फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   177 teachers attempted exam to teach English

अंग्रेजी पढ़ाने के लिए 177 शिक्षकों ने दी परीक्षा

Tue, 22 Dec 2020 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
177 teachers attempted exam to teach English
बलरामपुर। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाने के लिए मंगलवार को 177 शिक्षकों ने परीक्षा दी है। 338 की तुलना में 168 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

26 दिसंबर को उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य विनय मोहन वन की अध्यक्षता में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों का साक्षात्कार कराया जाएगा। साक्षात्कार में सफल होने वाले शिक्षकों को जिले के 99 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाने के लिए तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर रमनापार्क के 9 कमरों में शांतिपूर्ण ढंग से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा कराई गई है। डेढ़ घंटे की परीक्षा में 338 की तुलना में 177 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए आवेदन करने वाले 161 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा पास करने वाले परीक्षार्थियों का 26 दिसंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में साक्षात्कार कराया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी करने के बाद उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को जिले के 99 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाने के लिए तैनात किया जाएगा।

परीक्षा के आयोजन में डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, मोहित देव त्रिपाठी, फिरोज अहमद, आभा त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक रक्षाराम, अर्जुन सोनकर, संजय श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्र आदि का सराहनीय योगदान रहा है। परीक्षा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कमरों में बैठाकर परीक्षा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed