फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   17 quintals of iron rods stolen from Jal Jeevan Mission store, case filed against four

Balrampur News: जल जीवन मिशन के स्टोर से 17 क्विंटल सरिया चोरी, चार पर केस

Mon, 03 Nov 2025 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
17 quintals of iron rods stolen from Jal Jeevan Mission store, case filed against four
बलरामपुर। देहात क्षेत्र के ग्राम रेणुकानाथ हरिहरगंज के पास स्थित जल जीवन मिशन के स्टोर से 17 क्विंटल लोहे की सरिया चोरी हो गई। स्टोर के अंदर ट्रक ले जाकर सरिया की चोरी की गई है। सीसीटीवी कैमरे में गतिविधियां कैद हो गई हैं।
विज्ञापन

मामले में देहात की पुलिस ने स्टोर सहायक ग्राम जोरावरपुर निवासी अरविंद कुमार, जिला गोंडा थाना करनैलगंज के ग्राम पिपरी निवासी ट्रक चालक श्रीनाथ तिवारी, सिक्योरिटी गार्ड देहात क्षेत्र के ग्राम भीखपुर निवासी अंगद प्रसाद व खम्हरिया देवरिया निवासी मंगल देव शुक्ल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के मालतीकुंज में स्थित एलएंडटी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मनोज कुमार सिंह ने दो नवंबर को देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि हमारे स्टोर में अरविंद कुमार करीब तीन वर्ष से स्टोर सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो पता चला 14 अक्तूबर दोपहर करीब 12 बजे गलत तरीके से पास बनाकर ट्रक को स्टोर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद के साथ मिलकर चालक श्रीनाथ, सिक्योरिटी गार्ड अंगद व मंगल देव शुक्ल ने कंपनी की सरिया चोरी की है। प्रभारी निरीक्षक देहात गिरजेश तिवारी ने बताया कि मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed