{"_id":"6aeb69cb94855713030e2733","slug":"17-athletes-selected-for-khelo-india-centre-balrampur-news-c-99-1-brp1003-157428-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खेलो इंडिया सेंटर के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खेलो इंडिया सेंटर के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन
Wed, 04 Nov 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो-37- स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर के लिए चयनित खिलाड़ी। स्रोत विभाग
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित खेलो इंडिया सेंटर में नियमित अभ्यास के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को हॉकी का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें आधुनिक खेल किट और ड्रेस भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि एक जिला, एक खेल योजना के तहत जिले में हॉकी का खेलो इंडिया सेंटर संचालित है। सत्र 2026-27 के लिए सेंटर में रिक्त सीटों पर खिलाड़ियों का चयन किया जाना था। इसके लिए बीते 28 अक्तूबर को चयन ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन के आधार पर 17 का अंतिम रूप से चयन किया गया है।
खेलो इंडिया के प्रशिक्षक अभय सिंह और सचिव रश्मि सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इस दौरान खेल प्रदर्शन के साथ ही उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता का भी आकलन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित रूप से हॉकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद