{"_id":"6245ece8a1977803a05d5f80","slug":"168-candidates-appeared-in-sanskrit-board-exam-balrampur-news-lko6240215172","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 168 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 168 परीक्षार्थी
विज्ञापन
बलरामपुर। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार को दोनों पालियों में 168 परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में 163 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम व द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा हुई। एक ही केंद्र पर परीक्षा कराई जा रही है।
डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि गुरुवार को प्रथम पाली में प्रथमा, पूर्व मध्यमा द्वितीय व उच्च मध्यमा प्रथम की परीक्षा हुई। प्रथमा में पंजीकृत 15 की तुलना में 11 परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी जबकि चार ने परीक्षा छोड़ दी। पूर्व मध्यमा द्वितीय में 86 परीक्षार्थियों की तुलना में 46 ने परीक्षा दी जबकि 40 ने परीक्षा छोड़ दी है।
उच्च मध्यमा प्रथम में 102 की तुलना में 43 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 69 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। पूर्व मध्यमा प्रथम में 82 की तुलना में 43 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 39 अनुपस्थित रहे। पूर्व मध्यमा द्वितीय में पंजीकृत 33 की तुलना में 25 ने परीक्षा दी जबकि 11 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्र के सभी कमरे पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। राधा कृष्ण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुलसीपुर के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।