फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1636 students dropped out of the UP Board exams

Balrampur News: 1636 विद्यार्थियों ने छोड़ दी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Fri, 20 Feb 2026 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
1636 students dropped out of the UP Board exams
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में परीक्षा​र्थियों की तलाशी लेते ​शिक्षक।-संवाद
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को 1636 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। दो पालियों में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान व इंटरमीडिएट की अंग्रेजी व कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 35,404 विद्यार्थियों में से 33,768 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 20,723 में से 19,686 विद्यार्थी उपस्थित रहे, 1037 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में ही इंटरमीडिएट के कृषि शस्य विज्ञान विषय की परीक्षा भी कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 27 विद्यार्थियों में से 25 ने परीक्षा दी, दो अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। अंग्रेजी विषय में पंजीकृत 14,654 विद्यार्थियों में से 14,057 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 597 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने उड़नदस्ता टीम के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




संस्कृत बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 114 विद्यार्थी
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा में शुक्रवार को पहली पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 59 में से 46 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 13 ने परीक्षा छाेड़ दी। उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष की समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 48 में से 35 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 13 अनुपस्थित रहे। परीक्षा कंट्रोल रूम प्रभारी योगेश मिश्र ने बताया कि द्वितीय पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के समाज शास्त्र, गृह विज्ञान व राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 35 विद्यार्थियों में से 33 ने परीक्षा दी, दो अनुपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed