फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1620 contender bought form for panchayat election

पंचायत चुनाव के लिए 1620 दावेदार ने खरीदा पर्चा

Sat, 10 Apr 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
1620 contender bought form for panchayat election
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के लिए 1620 दावेदारों ने शनिवार को नामांकन पत्रों की खरीदारी की है। जिला पंचायत सदस्य के 40 और जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर ग्राम प्रधान पद के लिए 332, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 956 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 292 पर्चे खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ / पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 40 नामांकन पत्र बेचे गए हैं। नामांकन पत्रों के बिक्री का सिलसिला दाखिला होने तक जारी रहेगा। जिले में अब तक 40 जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए कुल 766 दावेदारों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की है। एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि सदर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 50, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 82 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 50 पर्चे बिके हैं।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत रेहरा बाजार सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रधान पद के लिए 36, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 57 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 23 पर्चे दावेदारों ने खरीदे हैं। उतरौला ब्लॉक में ग्राम प्रधान के लिए 43, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 125 व बीडीसी के लिए 36 और गैड़ास बुजुर्ग में ग्राम प्रधान के लिए 24, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 92 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 34 पर्चे बेचे गए है। एडीओ पंचायत बाबूराम पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 25 , ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 50 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 25 पर्चों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 19, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 95 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 28 दावेदारों ने पर्चा खरीदा है। बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 48, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 123 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 28 पर्चे बिके हैं।

बीडीओ अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि पचपेड़वा में ग्राम प्रधान के लिए 62, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 170 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 40 पर्चे बेचे गए हैं। एडीओ पंचायत गैसड़ी राधेश्याम ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 25, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 162 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 28 नामांकन पत्र बेचे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed