{"_id":"5c65a55cbdec22271f3429ad","slug":"161550165340-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्सिंग महिला कर्मी के साथ चीफ फार्मासिस्ट ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्सिंग महिला कर्मी के साथ चीफ फार्मासिस्ट ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी के साथ अस्पताल के ही चीफ फार्मासिस्ट ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के पूर्व पीड़िता को दूध में नशीला पदार्थ पिलाया गया था। पीड़िता की तहरीर पर देहात थाने की पुलिस ने आरोपी फार्मासिस्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
देहात थाने में दी तहरीर में सरकारी अस्पताल की आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी ने कहा है कि वह बुधवार को अस्पताल में ड्यूटी आई थी। पीड़िता प्रतिदिन ट्रेन से ड्यूटी पर आती है और शाम को ट्रेन से घर लौट जाती है। बुधवार को काम अधिक होने के कारण उसकी ट्रेन छूट गई। अस्पताल में कार्यरत चीफ फार्मासिस्ट पीड़िता को अस्पताल स्थित अपने आवास पर ले गये।
वहां पर भी पीड़िता ने दूसरी ट्रेन पकड़वाने की बात कही तो उन्होंने हीलाहवाली करके दूसरी ट्रेन भी छुड़वा दी। फार्मासिस्ट ने रात में पीड़िता को पीने के लिए दूध दिया। पीड़िता का आरोप है कि दूध में नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई। गुरुवार को सुबह पीड़िता की आंख खुली तो उसे पता चला कि रात में उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि फार्मासिस्ट कृष्णकांत मालवीय ने उससे दुष्कर्म किया है। थानाध्यक्ष देहात जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी फार्मासिस्ट कृष्णकांत के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।