फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   16 thousand personnel will get training to conduct elections

16 हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की तैयारियां

Sun, 09 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
16 thousand personnel will get training to conduct elections
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर मतदान कराने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की तैयारियां शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जिले के 16,372 कर्मचारियों का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रथम व द्वितीय रैंडमाइजेशन के बाद मतदान कराने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 55 मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण देने के लिए 12 अफसरों की टीमें लगाई गई हैं। प्रशिक्षित अफसरों की टीमें कर्मचारियों को मतदान कराने के लिए प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 में जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 1857 पोलिंग बूथों पर छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा। सदर, तुलसीपुर, गैसड़ी व उतरौला विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ मतदान कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। चार फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 फरवरी तक नामांकन और 16 फरवरी को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड 16,372 कर्मचारियों को प्रथम चक्र में प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया जाएगा।
प्रथम रैंडमाइजेशन के आधार पर प्रशिक्षण के दौरान 130 प्रतिशत के साथ मतदान कराने वाले 9656 कर्मचारियों की छटनी करके ब्यौरा तैयार किया जाएगा। दूसरे रैंडमाइजेशन में 110 प्रतिशत के साथ 8170 कर्मचारियों से ड्यूटी कराई जाएगी।
जिसमें एक-एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन-तीन सहायक कर्मचारियों को ड्यूटी दी जाएगी। कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए 55 मास्टर ट्रेनर तैयार किये जाएंगे। मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देने के लिए 12 अफसरों की टीमें तैयार कर ली गई हैं।

विधानसभा चुनाव 2022 में जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 1857 पोलिंग बूथों पर मतदान कराने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण देने की तैयारियां की जा रही हैं। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए 55 मास्टर ट्रेनरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed