फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   16 people, including 14 people from the same village, were found corona positive

एक ही गांव के 14 लोग समेत 16 मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 02 Oct 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
16 people, including 14 people from the same village, were found corona positive
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार की रात व शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र में शंकरपुर गांव के 14 लोगों सहित कुल 16 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात व शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कुल 16 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के शंकरपुर गांव में 14 लोग शामिल है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम शीतलापुर व ग्राम जैतपुर में भी एक-एक लोग पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इन लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला सूचना कार्यालय से यह भी बताया गया है कि शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर भर्ती पांच कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ हुए इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1571 हो गई है। 1382 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 166 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed