फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   16.79 lakh voters will choose their government

16.79 लाख वोटर चुनेंगे अपनी सरकार

Sun, 25 Apr 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
16.79 lakh voters will choose their government
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 15,619 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 26 अप्रैल को 2524 मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग कराई जाएगी। पंचायत के उम्मीदवारों की किस्मत 16,78,774 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग गांव की सरकार बनाने में तय करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते पंचायत चुनाव कराने में प्रशासन को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वोटिंग के दौरान वोटरों को मास्क का प्रयोग कराने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना होगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 का मतदान जिले में तीसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल को सुबह सात बजे से शुरू होगा। शाम पांच बजे तक होने वाले वोटिंग में जिला पंचायत सदस्य के 40 सीटों पर 718 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉकों के 800 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों की तुलना में तीन पर एकल नामांकन है। जिले के पचपेड़वा ब्लॉक के ग्राम पंचायत औरहवा के प्रधान पद के प्रत्याशी जलालुद्दीन रहवर की मौत होने से वहां चुनाव नहीं होगा। इस सीटर पर प्रधान पद के नौ उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था।
बाकी बचे ग्राम प्रधान पद के 795 सीटों पर 5431 उम्मीदवारों के बीच टक्कर है। ग्राम पंचायत सदस्य के 5027 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 993 की तुलना में 18 सीटों पर एकल नामांकन होने के चलते उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। बाकी बचे बाकी बचे क्षेत्र पंचायत सदस्य के 975 सीटों पर 4443 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
सदर ब्लॉक में 2,56,933 वोटर ग्राम प्रधान के 798, ग्राम पंचायत सदस्य के 378 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 595 और हरैया सतघरवा ब्लॉक में 2,18,084 वोटर ग्राम प्रधान के 825, ग्राम पंचायत सदस्य के 611 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 592 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
तुलसीपुर ब्लॉक में 2,09,367 वोटर ग्राम प्रधान के 817, ग्राम पंचायत सदस्य के 1444 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 650, गैसड़ी ब्लॉक में 2,02,056 वोटर ग्राम प्रधान के 754, ग्राम पंचायत सदस्य के 680 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 645 और पचपेड़वा ब्लॉक में 1,80,929 वोटर ग्राम प्रधान पद के 739, ग्राम पंचायत सदस्य के 548 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 444 उम्मीदवारों को वोट देकर गांव की सरकार चुनेंगे।
उतरौला ब्लॉक में 1,38,972 वोटर ग्राम प्रधान के 425, ग्राम पंचायत सदस्य के 220 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 315, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में 1,30,186 वोटर ग्राम प्रधान के 279, ग्राम पंचायत सदस्य के 503 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 337, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 1,48,644 वोटर ग्राम प्रधान के 385, ग्राम पंचायत सदस्य के 442 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 401 और रेहरा बाजार ब्लॉक के 1,93,603 वोटर ग्राम प्रधान के 509, ग्राम पंचायत सदस्य के 201 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 464 प्रत्याशियों को वोट करेंगे।

कुल ग्राम पंचायतें-800
निर्विरोध नामांकन वाली ग्राम पंचायतें-3
प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत वाली ग्राम पंचायत-1
कुल क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों की संख्या-993
निर्विरोध नामांकन वाली क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटें-18
जिला पंचायत सदस्य सीटों की संख्या-40
कुल उम्मीदवार-15,619
जिले में कुल मतदान केंद्र-934
जिले में मतदेय स्थलों की संख्या-2524
कुल मतदाता-16,78,774
इतने पदों पर होगा मतदान
पद-संख्या-प्रत्याशी
ग्राम प्रधान-795-5431
ग्राम पंचायत सदस्य-10038-5027
क्षेत्र पंचायत सदस्य-975-4443
जिला पंचायत सदस्य-40-718
वोटिंग कराने की सभी तैयारियां पूरी
तीसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल को जिले के 2524 मतदेय स्थलों पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराकर मतदान प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने ब्लॉकों के स्ट्रांग रुम में मत पेटियों को जमा कराएंगी। दो मई को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराने की तैयारी भी की जा रही है।
श्रुति, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed