{"_id":"678d3dd0bca031026e00b03e","slug":"1571-patients-were-treated-in-arogya-mela-balrampur-news-c-99-1-brp1003-119831-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आरोग्य मेले में 1571 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आरोग्य मेले में 1571 मरीजों का हुआ इलाज
Sun, 19 Jan 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के पीएचसी जोकहिया में मरीज की जांच करते चिकित्सक।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रविवार को 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 1571 मरीजों का उपचार किया गया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में दोपहर 12 बजे तक 35 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। चिकित्साधिकारी डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी व डॉ. नमिता मरीज देखते मिले। डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने ठंड के मौसम में मरीजों को सेहत पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बुखार, सर्दी व जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। महिला चिकित्सक डॉ. नमिता ने गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई है।
इसी तरह हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। मेले में बेलभरिया निवासी मन्ना देवी ने बताया कि उन्हें एलर्जी है दवा लेने आई हूं। राजरानी उल्टी-दस्त व संतराम को शरीर में कमजोरी की शिकायत थी। जबकि चार साल की निधि को लेकर उसकी मां स्किन डिजीज की दवा लेने आई थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लखविंदर चौधरी ने बताया कि मेले में आए सभी मरीजों का परीक्षण कर दवा दी गई। मेले में फार्मासिस्ट अनुराग गुप्त, लैब टेक्नीशियन राम नारायन कुशवाहा, वैभव शर्मा, सुरेंद्र कुमार व हुकुमचंद आदि मौजूद रहे।