{"_id":"5d0d15188ebc3e7ca318c90d","slug":"15611384415-balrampur-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप गए तो होगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप गए तो होगा चालान
विज्ञापन
बलरामपुर। बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर गए तो दो पहिया वाहनों का तत्काल चालान हो जाएगा। एसपी ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर फोर्स तैनात कर दिया है। हेलमेट के साथ-साथ फोर्स को वाहनों के रजिस्ट्रेशन, डीएल व बीमा आदि कागजात भी जांचने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी देवरंजन वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि शासन के निर्देश पर डीएम कृष्णा करुणेश से वार्ता करके जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर दो पहिया वाहन चालकों की निगरानी के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है। जांच के दौरान पेपर न देने वालों के वाहन संबंधित थाने में लाकर सीज कर दिए जाएंगे।
एसपी ने जिलेवासियों से अपील की है कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल लेने के लिए सभी दो पहिया वाहन चालक हेलमेट के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन, डीएल व बीमा आदि कागज हरहाल में लाएं अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। एसपी के इस कदम की जिले में जमकर सराहना हो रही है।
विज्ञापन
एसडीएम उतरौला एके गौड़ ने बताया कि डीएम के आदेश का शक्ति से पालन कराया जाएगा। तुलसीपुर में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की सघन जांच की गई। एएसपी अरविंद कुमार मिश्र ने प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय के साथ कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण भी किया।