फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   सोहेलवा सेंचुरी को खोखला कर रहे वनमाफिया

सोहेलवा सेंचुरी को खोखला कर रहे वनमाफिया

Thu, 20 Jun 2019 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
सोहेलवा सेंचुरी को खोखला कर रहे वनमाफिया
बलरामपुर। 452 वर्ग किलोमीटर में फैले सोहेलवा संरक्षित वन क्षेत्र का दायरा बढ़ने के बजाए सिकुड़ता जा रहा है। वन माफिया अवैध कटान करके वन क्षेत्र खोखला कर रहे हैैं।
विज्ञापन



संसाधनों के अभाव में वन विभाग अवैध कटान पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जंगली जानवरों का शिकार भी धड़ल्ले से हो रहा है। प्राकृतिक व वानस्पतिक रूप से समृद्ध तराई क्षेत्र का ये जंगल अपने अस्तित्व से जूझ रहा है।
विज्ञापन



इस वन क्षेत्र को टाइगर रिजर्व बनाने का प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में है। वन क्षेत्र के विकास में बाधा बने वन माफिया बेखौफ होकर बेशकीमती पेड़ों पर आरी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले की नेपाल सीमा पर स्थित सोहेलवा संरक्षित वन क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल करीब 452 वर्ग किलोमीटर है। वन क्षेत्र में करीब 20 हजार जैविक विविधताएं पाई जाती हैं। यहां साखू, सागौन, काले शीशम के साथ-साथ तमाम तरह की औषधीय वनस्पतियां भी पाई जाती हैं।


ये वन क्षेत्र रॉयल बंगाल टाइगर का प्राकृतवास कहा जाता है। इस जंगल में तेंदुआ, चीतल, हिरन व बारहसिंगा समेत तमाम जानवर पाए जाते हैं। इसके अलावा इस वन क्षेत्र के प्राकृतिक जलाशयों में हर साल विदेशी परिंदे भी मेहमान बनकर आते हैं।


सोहेलवा संरक्षित वन क्षेत्र की हरियाली पर लगातार वन माफियाओं की आरी चल रही है। जंगल में आए दिन वन विभाग व एसएसबी द्वारा अवैध कटान की धरपकड़ से ये स्पष्ट होता है। जंगल के आसपास बसे गांवों के लोगों का जीवन भी जंगल पर ही आश्रित है। जलौनी के नाम पर प्रतिदिन तमाम लकड़ी काटकर ढोई जाती है।


खुली सीमा होने के चलते सोहेलवा सेंचुरी में भारतीयों के साथ-साथ नेपाली भी अवैध कटान व वन्यजीवों के शिकार में लिप्त हैं। करीब चार वर्ष पूर्व भांभर रेंज के एक वनकर्मी की अवैध कटान कर रहे नेपाली वन माफियाओं ने हत्या कर दी थी। कई बार नेपाली नागरिक जंगली जानवरों की खाल के साथ गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं।


वर्ष 2011-12 में तत्कालीन एसपी जे रविन्दर गौड़ ने वन विभाग के साथ मिलकर 31 वन माफियाओं को सूचीबद्ध किया था। इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की तैयारी भी हो रही थी। इसी बीच एसपी का ट्रांसफर हो गया। जिसके बाद ये सूची कहां है? इसका जवाब किसी के पास नहीं है।


सोहेलवा सेंक्चुरी को टाइगर रिजर्व बनाने का प्रस्ताव तीन बार केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। टाइगर रिजर्व बनने के बाद वन क्षेत्र की सुरक्षा चाक-चौबंद हो जाएगी। मगर ये प्रस्ताव अभी तक मंजूर नहीं हो सका है। प्रस्ताव मंजूर न होने से वन क्षेत्र में बाहरी अतिक्रमण जारी है।



डीएफओ बलरामपुर रजनीकांत मित्तल का कहना है कि सोहेलवा संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कटान रोकने के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों की टीम एसएसबी जवानों के साथ लगातार कांबिंग कर वन माफियाओं की धरपकड़ कर रही है। अवैध कटान पर प्रभावी अंकुश लगाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed