{"_id":"5d0bb8788ebc3e0cad155284","slug":"15610491935-balrampur-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने रुकवाया तालाब पर अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने रुकवाया तालाब पर अवैध निर्माण
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत की सीमा के तालाब पर अवैध निर्माण एसडीएम विनोद कुमार ने रुकवा दिया है। ईओ अनिल कुमार ने बीते दिन बताया कि नगर पंचायत की सीमा में तालाब पर अवैध निर्माण को एसडीएम के निर्देश पर रुकवा दिया गया है।
पुरानी बाजार डियोहार बाबा स्थान के पास तालाब पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसकी शिकायत भाजपा नेता देवेंद्र वर्मा आदि ने तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल व एसडीएम से की थी।
एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ईओ को तत्काल अवैध निर्माण रुकवाने का निर्देश दिया और जांच टीम भी गठित कर दी। ईओ ने बताया कि शीघ्र ही पैमाइश कराकर मामले का निस्तारण कराया जाएगा।