{"_id":"5d0bb5ac8ebc3e0cad1551dc","slug":"1561048477104-01-balrampur-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.01 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.01 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
विज्ञापन
बलरामपुर। जीरो से पांच साल तक के जिले के चार लाख एक हजार 487 बच्चों को 23 जून से एक जुलाई तक अभियान चलाकर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। पहले दिन 1066 बूथों पर बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी। बाकी बचे दिनों में 627 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी।
इसमें लापरवाही बरतने वाले मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को सीडीओ अमनदीप डुली की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें सीडीओ ने सभी मेडिकल अफसरों को माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।
बैठक में सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने कहा कि शासन स्तर से पल्स पोलियो की दवा पिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
23 जून को जिले के 1066 बूथों पर बच्चों को दवा दी जाएगी, वहीं 24 जून से एक जुलाई तक 627 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी। अभियान का सफल संचालन करने के लिए 208 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं।
पोलियो खुराक पीने से कोई बच्चा वंचित न रहे इसके लिए चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे व बस स्टेशनों पर भी बूथ बनाए गए हैं। जिन टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है वह निष्पक्ष ढंग से कार्य का निर्वहन करें।
ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्साधिकारी सभी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के अभियान में शत-प्रतिशत सहयोग करेंगे। छूटे बच्चों को दवा पिलाने के लिए टीम बी लगाई गई है। बी टीम में एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
पल्स पोलियो अभियान में निजी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। सीडीओ ने हाई रिस्क एरिया वाले क्षेत्रों, ईंट भट्ठों, मलिन बस्तियों व दूरदराज इलाकों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए बीएसए हरिहर प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में बीडीओ गिरीश कुमार पाठक, जिला प्रतिरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, डब्ल्यूएचओ डॉ. उपांत राव डोंगरे, डॉ. अंकुर, डॉ. एके पांडेय आदि मौजूद रहे।
सीएमओ ने बताया कि 22 जून को बड़ा परेड ग्राउंड से पल्स पोलिया अभियान के तहत वाहन जागरूकता रैली निकली जाएगी। रैली वीर विनय चौराहा, चौक, बलुहा व नहर बालागंज होते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर समाप्त होगी।