{"_id":"5d0a6ad08ebc3e5a265b2ad0","slug":"156096377812-balrampur-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेंगे ईंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेंगे ईंधन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बिना हेलमेट के अब दो पहिया वाहन चालकों को ईंधन नहीं मिल सकेगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को नो हेलमेट नो पेट्रोल का पंपलेट संदेश भेजा है। निर्देश का अनुपालन न करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ जिला पूर्ति अधिकारी ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से 17 से 22 जून तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने का निर्देश दिया गया है। जो दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहने होंगे उन्हीं को पेट्रोल दिया जाएगा। सभी वाहन चालकों को पेट्रोल लेने के लिए हेलमेट पहनकर आना अनिवार्य है। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने पंप पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का पंपलेट भी हर हाल में लगाएं।