फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बीएसएनएल की सेवाएं 52 घंटे तक ठप, लोगों में आक्रोश

बीएसएनएल की सेवाएं 52 घंटे तक ठप, लोगों में आक्रोश

Wed, 19 Jun 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल की सेवाएं 52 घंटे तक ठप, लोगों में आक्रोश
बलरामपुर। दूर संचार विभाग की मोबाइल, लैंडलाइन व ब्रॉडबैंड की सेवाएं 52 घंटों तक ठप रही हैं। बीएसएनएल की सेवाएं बाधित होने से ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल सेवाएं ठप होने ग्राहकों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राहकों ने डीएम से शिकायत कर बीएसएनएल की सेवा में सुधार किए जाने की मांग की है। ग्राहकों ने बीएसएनएल की सेवाओं में शीघ्र स्थाई सुधार न किए जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


माता प्रसाद, शिवचरन, दीपक, मनोज, राजकुमार, पंकज, सुधीर, मंजू, मंशाराम, भगवती प्रसाद, संजय कुमार, राजू व सोनू आदि ग्राहकों ने बुधवार को डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि बीएसएनएल की सेवाएं 17 जून की शाम से ठप हैं। जिले में 52 घंटों से अधिक समय तक दूर संचार की मोबाइल, लैंडलाइन व ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप होने से जिले के करीब 10 लाख ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिले के सरकारी विभागों के अफसरों के सीयूजी नंबरों, रिश्तेदारों व परिवार के लोगों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। सरकारी व निजी संस्थाओं में ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप होने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हर माह बीएसएनएल की सेवा ऐसे ही बाधित रहती है। इन लोगों ने डीएम से बीएसएनएल सेवाओं के समस्या का स्थायी निराकरण कराने जाने की मांग की है। समस्या का शीघ्र निराकरण न होने पर ग्राहकों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बीएसएनएल के कर्मी गणेश शुक्ला ने बताया कि ओएफसी रिंग कट जाने से सेवाएं बाधित हुई हैं। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी सेवाओं को बहाल कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल के अफसरों व कर्मियों को तत्काल समस्या का स्थाई निराकरण कराने का निर्देश दिया है। नेटवर्क न होने से सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। निजी ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - अरुण कुमार शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed