{"_id":"5d09213d8ebc3e2ac34138a4","slug":"156087940715-balrampur-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में खिड़की से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में खिड़की से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गदुरहवा दक्षिणी में युवक का शव प्रसाधन घर के बाहर खिड़की से लटकता हुआ संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार गदुरहवा दक्षिणी मोहल्ले में स्थित प्रसाधन घर के बाहर मंगलवार को मोहल्ले के ही इकबाल अहमद उर्फ बब्लू (25) का शव खिड़की से संदिग्ध हालत में लटकता हुआ मिला है। युवक के पिता मो. शफीक की सूचना पर नगर कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शफीक ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है। नगर कोतवाल रामाश्रय राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।