{"_id":"5d0921198ebc3e41086d631e","slug":"1560879372475-balrampur-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से लूटे 75 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से लूटे 75 हजार
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली से मात्र एक किमी दूरी पर देर रात बाइक सवार बदमाशों ने देशी शराब की दुकान से 75 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटनास्थल के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
नगर के मोहल्ला पहलवारा निवासी वीरेन्द्र कुमार गुप्ता (टिंकू) ने बताया कि वह देशी शराब की दुकान भगवतीगंज का रजिस्टर्ड सेल्समैन है। सोमवार रात साढ़े दस बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में आनंदबाग बजाज बाइक एजेंसी के सामने दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर उससे रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए।
पीड़ित के अनुसार बैग में करीब 75 हजार रुपये रखे थे। नगर कोतवाल रामाश्रय राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घटनास्थल के समीप की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।