फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   गन्ना व उद्यान की खेती से बदलेगा किसानों का भाग्य

गन्ना व उद्यान की खेती से बदलेगा किसानों का भाग्य

Wed, 19 Jun 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
गन्ना व उद्यान की खेती से बदलेगा किसानों का भाग्य
बलरामपुर। गन्ने की खेती किसानों का भाग्य बदलेगी। पशुपालन व मत्स्य का कारोबार भी किसानों के लिए उपयोगी बनेगा। यह बातें संयुक्त कृषि निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ. पीके गुप्ता व उप कृषि निदेशक राम बचन राम ने मंगलवार को सदर ब्लॉक के नरायनपुर गांव में दूसरे चरण के किसान पाठशाला के दूसरे दिन खेती के बारे में किसानों से कही।
विज्ञापन





उप कृषि निदेशक ने किसानों को सलाह दी कि फसलों में नकली व मिलावटी उर्वरकों का प्रयोग कदापि न करें। कृषि विभाग की योजनाओं व किसानों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। गन्ना पर्यवेक्षक कमलेश यादव व केन मैनेजर बलरामपुर चीनी मिल बृजभूषण दूबे ने किसानों को गन्ने की खेती के बारे में बताया। गन्ने की खेती में सह फसली खेेती करके किसान अधिक लाभ कमा सकते हैं।
विज्ञापन





विभाग के मास्टर ट्रेनर मो. अली ने किसानों को पशुपालन व मत्स्य के कारोबार के बारे में भी जानकारी दी। पशुपालन से किसानों को अतिरक्त लाभ होगा। जिले के 74 ग्राम पंचायतों में एक साथ किसान पाठशालाएं लगाई गई। जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार व बीएसए कृषि सुभाष चंद्रा ने कई ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण कर किसान पाठशालाओं के आयोजन की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed