{"_id":"5d0920c88ebc3e41086d62e7","slug":"156087929018-balrampur-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के आठ ग्राम प्रधान पदों पर होंगे उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के आठ ग्राम प्रधान पदों पर होंगे उपचुनाव
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के आठ ग्राम प्रधान पदों पर उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 32 ग्राम पंचायत सदस्यों तथा चार बीडीसी के भी उपचुनाव कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से उपचुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दिया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने मंगलवार की शाम को बताया कि पंचायत के स्थानीय रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिले के आठ ग्राम प्रधानों, 32 ग्राम पंचायत सदस्यों तथा चार बीडीसी पदों पर उपचुनाव कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव कराने की तिथियां जारी कर दी है।
26 जून तक प्रात: 10 बजे से सायं चार बजे तक कार्य दिवस में नामांकन भरने की समय सीमा निर्धारित की गई है। 27 जून को भरे गए नामांकन परचों की जांच होगी। 28 जून को प्रात: 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की तिथि तय की गई है। 28 जून को ही अपराह्न तीन बजे से सायं पांच बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच छह जुलाई को उपचुनाव का मतदान कराया जाएगा और आठ जुलाई को संबंधित ब्लॉकों में मतगणना कराकर परिणाम घोषित किया जाएगा।