{"_id":"5d07cf7d8ebc3e29fa15631a","slug":"156079294411-balrampur-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लास लगाकर किसानों को पढ़ाया खेती करने का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लास लगाकर किसानों को पढ़ाया खेती करने का पाठ
विज्ञापन
बलरामपुर। दूसरे चरण की किसान पाठशाला का कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया है। चार दिवसीय किसान पाठशाला में आय दोगुनी करने तथा आधुनिक खेती के तरीके बताए जाएंगे। जिले के 74 गांवों में चार दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। किसान पाठशालाओं की निगरानी के लिए अफसरों की टीमों ने औचक निरीक्षण किया और जानकारी हासिल की।
सदर ब्लॉक के सिंगाही गांव में किसान पाठशाला का शुभारंभ करते हुए उप कृषि निदेशक राम बचन राम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जागरूक करने के संबंध में कक्षाओं में पढ़ाने की शुरुआत की है।
किसान पाठशाला किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। किसानों को दूसरे चरण के पहले दिन खरीफ की तैयारी के बारे में बताया गया। दूसरे दिन कृषि वृद्धिकरण, तीसरे दिन किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय तथा चौथे दिन फसल प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबूराम ने सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों को भारी लाभ हो रहा है। मास्टर ट्रेनर मुलायम सिंह यादव ने किसानों को कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार व बीएसए कृषि सुभाष चंद्रा आदि ने कई गांवों में पहुंचकर किसान पाठशाला के आयोजन की जानकारी ली।