फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   विद्युत पोल की चिंगारी से तबाह हुए चार परिवार

विद्युत पोल की चिंगारी से तबाह हुए चार परिवार

Sun, 16 Jun 2019 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
विद्युत पोल की चिंगारी से तबाह हुए चार परिवार
विद्युत पोल में शॉर्टसर्किट से चार घर जले
विज्ञापन



बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नौव्वाकोल के मजरे श्रीपालडीह में विद्युत पोल शॉर्ट सर्किट से चार घरों में आग लग गई। इससे इन घरों में डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवर व 29 हजार नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया है।


ग्रामवासी राजेश्वरी प्रसाद वर्मा ने बताया कि शनिवार रात गांव में लगे विद्युत पोल में शॉर्ट सर्किट से निकली चिन्गारी से उसके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और राजेश्वरी के पड़ोस में रहने वाली सुनीता देवी, देवेंद्र और जमुना के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन



ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक इन चारों घरों की गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। अग्निकांड में देवेंद्र प्रसाद वर्मा के घर में 90 हजार रुपये कीमत के जेवर व 10 हजार नकदी, सुनीता देवी के घर में 20 हजार के जेवर व पांच हजार नकदी, जमुना प्रसाद के घर में 42 हजार रुपये कीमत के जेवर व 9600 रुपये नकदी तथा कमलावती के घर में 4500 रुपये नकदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन लोगों के घर में पंपिंग सेट, टीवी, पंखे, मोबाइल, अनाज, कपड़े, बर्तन आदि सारा सामान जल गया। राजस्व निरीक्षक साधूलाल ने बताया कि हल्का लेखपाल विश्वजीत बर्मन ने क्षति का आंकलन किया है।


रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। शीघ्र ही पीड़ितों को सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतराम यादव ने बताया कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक-एक क्विंटल अनाज व आवश्यक घरेलू सामान मुहैया करा दिया है।



उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने ग्रामसभा नौवाकोल के मजरा श्रीपालडीह में लगी आग से तबाह हुए चारों परिवारों को नकदी व गृहस्थी का जरूरी सामान मुहैया कराया है। उन्होंने पीड़ितों को शासन से भी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed