{"_id":"5d052f0b8ebc3e5fc1358a40","slug":"15606207994-balrampur-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में मासूम की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में मासूम की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
गौरा चौराहा-बलरामपुर। पुरानी रंजिश के चलते चचेरी बहन ने तीन वर्षीय मासूम की घर में गला दबाकर हत्या कर दी और रात के अंधेरे में शव खेत में फेंक दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
शनिवार को एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि सदवापुर निवासी फेरई का अपने भाई रामतीरथ से पुराना विवाद चल रहा है। दोनों परिवारों में काफी तनातनी है। फेरई की तीन वर्षीय बेटी राधा अक्सर रामतीरथ के घर चली जाती थी।
रामतीरथ की बेटी लखराजी इस बात से काफी चिढ़ती थी। शुक्रवार शाम भी मासूम राधा घुमते-घुमते लखराजी के घर के अंदर चली गई। रंजिश में लखराजी ने राधा का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। देर रात उसने राधा का शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। राधा के शरीर पर सूई से लखराजी ने ऐसा निशान बना दिया कि लगे कि इसे किसी जानवर ने काटा है।
विज्ञापन
राधा की तलाश कर रहे परिजनों को शव शनिवार सुबह गांव के बाहर मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी राधा के मौत की पुष्टि गला दबाने से हुई है। लखराजी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सिटी कर्मवीर सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक पवन सिंह की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।