फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   आग की लपटों में सात घरों की गृहस्थी जलकर खाक

आग की लपटों में सात घरों की गृहस्थी जलकर खाक

Tue, 18 Jun 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
आग की लपटों में सात घरों की गृहस्थी जलकर खाक
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौधरीडीह के मजरा झरिहाडीह में अज्ञात कारणों से लगी आग में सात घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



झरिहाडीह निवासी राम भरोसे ने सोमवार को बताया कि रात के समय उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोसी ननकुन, हमीद, अली मोहम्मद, राम समुझ, जगदंबा व आशाराम के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते आग लपटों में सभी घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी मौके पर दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने के लिए नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन की तरफ से कागजी कार्रवाई की जा रही है जिससे आग जैसे घटना में अंकुश पाने में लोगों को स्वयं जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed