{"_id":"59c7faae4f1c1be7478b4ab2","slug":"151506278062-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल-संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल-संशोधित
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल
बलरामपुर। नगर तथा देहात कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से तीन लोगों को गोंडा तथा एक को इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है।
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी मेवालाल के निकट ग्राम मटियनिया परशुरामपुर जनपद बस्ती से देवीपाटन तुलसीपुर जा रहे दो बाइक पर सवार पांच लोग अचानक गाय से टकराकर आपस में भिड़ गए।
इसी बीच सामने से आ रही कार भी बाइक सवारों से टकरा गई। घटना में बाइक सवार महेन्द्र पांडेय (40) उनका बेटा राहुल (15), रामनिवास (42), रामललित (35) तथा पत्नी चन्द्रावती (32) घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने महेंद्र व उनके बेटे राहुल तथा राम निवास को इलाज के लिए गोंडा रेफर कर दिया है।
पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार व चालक को कब्जे में लेकर नगर कोतवाली ले आई है। देहात थाना क्षेत्र के दामा भट्ठा के पास ग्राम गुरचाही पंडरी निवासी बिजलेश्वरी (60) को सड़क पार करते समय बलरामपुर से बढ़नी जा रही तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी।
बिजलेश्वरी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल से बहराइच रेफर किया गया है। गाड़ी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।