फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1515 contenders bought form for election

चुनाव के लिए 1515 दावेदारों ने खरीदा पर्चा

Thu, 01 Apr 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
1515 contenders bought form for election
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को 1515 दावेदारों ने पर्चा खरीदा है। नामांकन पत्रों की खरीदारी के लिए दावेदार बढ़ते ही जा रहे हैं। जिला पंचायत के लिए 42, ग्राम प्रधान पद के लिए 853, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 249 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 371 पर्चे बिके हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ / पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य के 42 पर्चे दावेदारों ने खरीदे है। अब तक कुल 66 पर्चे जिला पंचायत सदस्य पद के बिक चुके है। जिले के सभी 9 ब्लॉकों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर भी जमकर नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सदर ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 126, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 54 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 56 पर्चे बेंचे गए है। एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए काउंटर संचालित किए जा रहे है। उतरौला ब्लॉक में प्रधान पद के 80, ग्राम पंचायत सदस्य के 27 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 43 पर्चे दावेदारों ने खरीदे है।
विज्ञापन

बीडीओ अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि पचपेड़वा में ग्राम प्रधान के 115, ग्राम पंचायत सदस्य के 13 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 23 पर्चे बेचे गए है। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में काउंटर खुलते ही ग्राम प्रधान पद के 41, ग्राम पंचायत सदस्य के 43 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 23 पर्चे दावेदारों ने खरीद लिए है। एडीओ पंचायत सुरेश चौधरी ने बताया कि रेहरा बाजार ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 155 व बीडीसी के 72 पर्चे बेचे गए है जबकि सदस्य पद के लिए किसी ने पर्चा नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत केके श्रीवास्तव ने बताया कि तुलसीपुर में ग्राम प्रधान के 112, ग्राम पंचायत सदस्य के 55 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 52 दावेदारों ने पर्चा लिया है। श्रीदत्तगंज ब्लॉक में बीडीओ अशोक कुमार दूबे ने बताया कि ग्राम प्रधान के 57, ग्राम पंचायत सदस्य के 12 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 30 पर्चे बेचे गए है। बीडीओ सागर सिंह ने बताया कि हरैया सतघरवा ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के 37, ग्राम पंचायत सदस्य के 16 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 16 पर्चे बिके है। गैसड़ी ब्लॉक में प्रधान पद के 130, ग्राम पंचायत सदस्य के 29 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 52 पर्चों की बिक्री होने का दावा एडीओ पंचायत राधेश्याम ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed