फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   15 thousand copies evaluated

260 परीक्षकों ने 15 हजार कापियों का किया मूल्यांकन

Sat, 16 May 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
15 thousand copies evaluated
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के 14,841 कॉपियों का शनिवार को 260 परीक्षकों ने मूल्यांकन किया है। हाईस्कूल में सात और इंटरमीडिएट में 12 विषयों की कापियां जांची गई है। जीव विज्ञान विषय के परीक्षकों को 17 मई को मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

उप नियंत्रक/एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी व सह उपनियंत्रक/ प्रवक्ता गणित राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को हाईस्कूल के सात विषयों की कापियां 159 परीक्षकों ने जांची है। इन परीक्षकों ने हाईस्कूल की 10093 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया है। इंटरमीडिएट के 12 विषयों के उत्तर पुस्तिकाओं का 101 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया। परीक्षकों ने 4845 कापियां जांची है।
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य में कोठार प्रभारी सुरेश कुमार यादव, राम आशीष वरुण, रमेश चंद्र, मदनलाल, राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव व जेके मिश्र आदि का योगदान रहा। सह उप नियंत्रक ने बताया कि 17 मई को इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान की कापियां जांची जाएंगी। डिप्टी हेड व परीक्षकों को प्रात: 10 बजे एमपीपी इंटर कॉलेज में कापियों का मूल्यांकन कार्य करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed