{"_id":"647f77418e9589c7d200f7f7","slug":"15-crore-spent-passengers-are-not-getting-facilities-balrampur-news-c-99-slko1018-32-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डेढ़ करोड़ खर्च, यात्रियों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डेढ़ करोड़ खर्च, यात्रियों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं
Tue, 06 Jun 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
उतरौला में बना रोडवेज बस स्टेशन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन की सुविधा मुहैया कराने के लिए नगर में डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर आधुनिक बस स्टेशन का निर्माण कराया गया था। निर्माण कराए हुए तीन वर्ष का समय पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक यहां स्टेशन इंचार्ज की तैनाती नहीं हुई है। बस स्टेशन का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। सुविधाओं के अभाव में अधिकतर बसें स्टेशन तक नहीं आती हैं। जिसके चलते यात्रियों को चौराहे पर ही बस पकड़ने को विवश होना पड़ रहा है।
उतरौला नगर में कई दशक पूर्व बस स्टेशन का निर्माण कराया गया था। पुराने बस स्टेशन का भवन जर्जर होने पर करीब आठ साल पहले शासन ने नए भवन के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये आवंटित किया था। करीब तीन साल पहले बस स्टेशन का निर्माण तो पूरा हो गया लेकिन यात्री सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ। तीन साल बीत जाने के बावजूद यहां पर स्टेशन इंचार्ज व कैशियर आदि की तैनाती नहीं की गई। मात्र क्लर्क व चौकीदार के सहारे बस स्टेशन का संचालन किया जा रहा है।
स्टेशन परिसर के अंदर बने कैंटीन में कई वर्षों से ताला लगा है। जिस कारण यहां आने वाली बसों के चालक, परिचालक व यात्रियों को जलपान के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। यहां बने शौचालय में भी अक्सर ताला लगा रहता है जिससे यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ती है। शुद्ध व शीतल पेयजल के लिए लगाया गया वाटर कूलर अक्सर खराब रहता है, जिसके चलते यात्रियों को बोतल का पानी खरीद कर पीना पड़ता है।
विज्ञापन
स्टेशन तक नहीं आती हैं बाहरी डिपो की बसें
नगरवासी इरफान, एजाज, सलमान, बब्लू, शिवकुमार, आमिर, सुशील, मोहन व संजीत आदि ने बताया कि सुविधाएं न मिलने के कारण लखनऊ, बस्ती, कानपुर व राठ डिपो सहित अन्य शहरों से आने वाली रोडवेज बसें स्टेशन तक नहीं आती हैं। सभी श्यामा प्रसाद चौराहे से ही लौट जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को चौराहे पर ही बस पकड़ने को विवश होना पड़ता है।
उतरौला बस स्टेशन से रेहरा बाजार होते हुए सादुल्लाहनगर और गौरा होते हुए तुलसीपुर के लिए रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। सादुल्लाहनगर से तहसील अथवा जिला मुख्यालय आने के लिए लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। तुलसीपुर या देवीपाटन मंदिर जाने के लिए भी यात्रियों को बलरामपुर होकर जाना पड़ता है। जिससे उनका पैसा व समय दोनों बरबाद होता है।
कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए लिखा गया पत्र
उतरौला बस स्टेशन पर रिक्त पदों के लिए नियुक्ति न होने से कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। सभी पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। बलरामपुर से उतरौला व रेहरा बाजार होते हुए जल्द ही बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
-वीके वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बलरामपुर डिपो