फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.46 lakh families will be linked with self-help groups

Balrampur News: स्वयं सहायता समूह से जोड़े जाएंगे 1.46 लाख परिवार

Fri, 28 Jul 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 28 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
1.46 lakh families will be linked with self-help groups
बलरामपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को घर-घर तक पहुंचाने के लिए 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले भर में 1.46 लाख परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। समूह से जुड़ने के बाद इन परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गांवों में स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने व परिवारों की आजीविका के लिए स्वयं सहायता समूह अच्छा विकल्प बन रहा है। समूह में शामिल होने के बाद महिलाएं विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। एनआरएलएम की तरफ से गरीब व सीमांत परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए 31 अगस्त तक सोशल मोबाइलेशन कैंपेन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव जाकर समूह की खूबियों को बताकर महिलाओं को जोड़ रहे हैं। जिले में एक लाख 46 हजार 168 परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी व मनरेगा जॉब कार्डधारक परिवारों को समूह से जोड़ने में प्राथमिकता दी जा रही है। ताकि इन परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। जिला मिशन प्रबंधक अनिल द्विवेदी ने बताया कि 18 अप्रैल से कैंपेन चल रहा है। एक लाख से अधिक परिवारों को जोड़ा जा चुका है। पीएम आवास लाभार्थी के 45 हजार परिवार व मनरेगा जॉब कार्डधारक 27446 परिवारों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed