फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   गरीबों को 72 हजार देने का लालच देकर गुमराह कर रहे राहुल गांधी: सिद्घार्थनाथ सिंह

गरीबों को 72 हजार देने का लालच देकर गुमराह कर रहे राहुल गांधी: सिद्घार्थनाथ सिंह

Thu, 28 Mar 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
गरीबों को 72 हजार देने का लालच देकर गुमराह कर रहे राहुल गांधी: सिद्घार्थनाथ सिंह
गैसड़ी (बलरामपुर)। गरीबों को प्रतिवर्ष 72 हजार रुपये देने का लालच देकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुमराह कर रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव देश की दशा व दिशा तय करेगा। आने वाले समय में देश के टुकड़े करने का मंसूबा रखने वाले खुद समाप्त हो जाएंगे। पीएम मोदी की मेहनत ने प्रियंका वाड्रा को अयोध्या जाने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन



ये बातें गुरुवार को किसान इंटर कॉलेज सिंहमुहानी में भाजपा विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कही। कहा कि भाजपा का हर काम भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ ही शुरू होता है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने देश को पूरी दुनिया में एक नया मुकाम हासिल कराया है।
विज्ञापन



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गरीबों को प्रतिवर्ष 72 हजार रुपये देने का लालच देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन आपसी खींचतान में फंसा हुआ है। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, सांसद दद्दन मिश्र, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह, सदर विधायक पल्टूराम तथा तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने भी विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। क
विज्ञापन
विज्ञापन



ार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी को मजबूत करने की अपील की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, विनय प्रकाश त्रिपाठी, परमजीत सिंह, दयाराम प्रजापति व आलोक सिंह समेत कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed