फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   नए शैक्षिक सत्र में 32.5 हजार छात्रों को बढ़ाने का लक्ष्य

नए शैक्षिक सत्र में 32.5 हजार छात्रों को बढ़ाने का लक्ष्य

Sat, 09 Feb 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
नए शैक्षिक सत्र में 32.5 हजार छात्रों को बढ़ाने का लक्ष्य
नए शैक्षिक सत्र में 32.5 हजार छात्रों को बढ़ाने का लक्ष्य
विज्ञापन


बलरामपुर। बेसिक शिक्षा स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र के दौरान जिले में छह से 14 वर्ष आयु के 32.5 हजार बच्चों बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चालू शिक्षा सत्र के छात्रों के संख्या 2.16 लाख से बढ़ाकर 2.49 लाख करने की बेसिक शिक्षा महकमा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

कक्षा एक से आठ तक अभियान चलाकर बच्चों के पंजीकरण कराए जाएंगे। शासन के फरमान पर बेसिक शिक्षा महकमा ने एक से आठ तक के कक्षाओं में बच्चों को बढ़ाने के लिए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा के डीसी निरंकार पांडेय ने बताया कि अपर मुख्य सचिव डा. प्रभात कुमार ने शैक्षिक सत्र 2019-20 में छह से 14 वर्ष आयु के बच्चों को कक्षा एक से आठ तक में 15 प्रतिशत वृद्घि के साथ नामांकन लक्ष्य जिले को निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2018-19 में जिले में कक्षा एक से आठ तक के दो लाख 16 हजार 447 छात्रों का एडमिशन है। जिले के 1575 प्राथमिक स्कूलों में एक लाख 75 हजार 368 तथा 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों में 41 हजार 79 छात्र पढ़ रहे हैं।

कक्षा एक से पांच तक एक लाख 75 हजार 368 के सापेक्ष दो लाख एक हजार 673 तथा कक्षा छह से आठ तक 41 हजार 79 के सापेक्ष 47 हजार 241 छात्रों के एडमिशन को बढ़ाने की चुनौती मिली है।
बेसिक शिक्षा स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए दो चरणों में अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में एक फरवरी से 30 मार्च तक सर्वे किया जाएगा।

द्वितीय चरण में 21 मई से 30 जून तक सर्वे कार्य पूरा कराया जाएगा। सर्वे के दौरान जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ की निगरानी में स्कूलों के हेडमास्टरों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को हाउस होल्ड सर्वे के लिए लगाया गया है।

जिले के सभी 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत ऐसे बच्चे जो एक अप्रैल 2019 को छह वर्ष की आयु पूरी करेंगे उनका पंजीकरण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बेसिक शिक्षा के स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा।

बेसिक शिक्षा महकमा की तरफ से राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान को माह की सात, 14, 21 व 28 तारीख को अनिवार्य रुप से बच्चों के पंजीकरण की रिपोर्ट ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

बेसिक शिक्षा महकमा ने सभी हेडमास्टरों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि के अनुसार बच्चों के पंजीकरण की रिपोर्ट बीईओ के माध्यम से दफ्तर को हर हाल में उपलब्ध कराएं। एक अप्रैल 2019 से शरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में पंजीकृत बच्चों का उम्र के हिसाब से कक्षाओं में एडमिशन लिया जाएगा।

शैक्षिक सत्र 2019-20 में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर शासन ने पुरस्कृत करने की योजना बनाई है। ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ हेडमास्टर, जनपद स्तर पर बीईओ तथा प्रदेश स्तर पर डीएम व बीएसए को पुरस्कृत किया जाएगा। हरिहर प्रसाद, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed