{"_id":"5b4798144f1c1bb2288b626a","slug":"141531418644-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 निष्क्रीय आशा को स्वास्थ्य महकमा ने हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 निष्क्रीय आशा को स्वास्थ्य महकमा ने हटाया
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
49 निष्क्रिय आशा को स्वास्थ्य विभाग ने हटाया
- टीकाकरण व अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई
- नई आशा की तैनाती के लिए ग्राम प्रधानों को लिखा पत्र
बलरामपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजनाओं व टीकाकरण आदि में रुचि नहीं लेने वाली 49 निष्क्रिय आशा को स्वास्थ्य विभाग ने हटा दिया है। इनके स्थान पर नई तैनाती के लिए ग्राम प्रधानों को पत्र लिखा गया है।
सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने गुरुवार को बताया कि, सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं में प्रतिभाग नहीं करने वाली निष्क्रिय 49 आशा की मान्यता समाप्त कर दी गई है। सदर से 12, तुलसीपुर से नौ, श्रीदत्तगंज से सात, गैड़ास बुजुर्ग से 11, गैसड़ी से सात व शिवपुरा से तीन आशा को हटाया गया है। सीएमओ ने बताया कि, 28 जून को कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में डीएम कृष्णा करुणेश ने निष्क्रिय आशाओं के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद ये निर्णय लिया गया है। कार्रवाई से डीएम व अन्य उच्चाधिकारियाें को भी अवगत करा दिया गया है। ग्राम प्रधानों को नई आशा की तैनाती के लिए पत्र लिखा गया है। सीएमओ ने जिले में सभी आशा को सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में ईमानदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है।