{"_id":"5b44ea4e4f1c1bc4248b580c","slug":"141531243086-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के किचन में भारी मात्रा में मिले एक्सपाईरी खाने के सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के किचन में भारी मात्रा में मिले एक्सपाईरी खाने के सामान
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के किचन में मिले एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ
बलरामपुर। आश्रम पद्धति विद्यालय के किचन में भारी मात्रा में खाने के एक्सपाईरी सामान बरामद किए गए है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक्सपाईरी सामानों को नष्ट कराया है।
चावल, दाल व सब्जी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। आश्रम पद्धति विद्यालय की निरीक्षण रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए डीएम कृष्णा करुणेश को सौंपी गई है।
अभिहीत अधिकारी कुमार गुंजन, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव व सत्यवीर सिंह ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सेखुईकला के किचन का डीएम के निर्देश पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर 15 किलोग्राम फंगस लगा राजमा, एक्सपाईरी डेट की चार पैकेट मिर्च पाउडर मिला जिसे तत्काल नष्ट कराया गया। भंडार गृह में बहुत गर्मी पाई गई।
छात्राओं को गर्मी से बचाने के लिए वार्डेन को तत्काल एक्झॉस्ट लगवाने का सुझाव दिया गया। ठेकेदार से जबाब तलब किया गया है। मौके पर मौजूद चावल, दाल व सब्जी का नमूना संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विद्यालय में छात्राओं और शिक्षकों को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को खाद्य पदार्थो के प्रयोग के लिए जागरुक किया। छात्राओं को दूध व खोया के जांच के लिए घरेलू तरीके बताए गए। ठेलों पर साफ-सफाई की व्यवस्था होने के बाद ही खाद्य पदार्थो की खरीदारी करें।
निरीक्षण के दौरान हॉस्टल की वार्डेन, प्रधानाचार्य, शिक्षक व छात्राएं मौजूद रही। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच रिपोर्ट सौंपी है।