{"_id":"5995c5794f1c1bc1098b47e5","slug":"141502987641-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में दो युवक बहे, एक मरा, दूसरा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में दो युवक बहे, एक मरा, दूसरा लापता
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
पचपेड़वा/उतरौला(बलरामपुर)। गुरुवार को भी जिले में आई बाढ़ में दो युवकों के पानी में बह जाने की सूचना मिली है। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरा लापता है।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के आदमतारा निवासी पंचम विश्वकर्मा ने बताया कि उनका 21 वर्षीय बेटा रामलौट बुधवार को शौच के लिए गया था। घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की जा रही थी।
गुरुवार को रामलौट का शव सकरीकुइंया गांव के पास बाढ़ में पानी में उतराता हुआ मिला है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरी कोल्हुई निवासी राघवेंद्र गिरि पुत्र अवधेश गिरि गुरुवार को खरदौरी गांव के पास मछली का शिकार कर रहा था। अचानक बाढ़ के तेज बहाव में बह गया। राघवेंद्र की तलाश जारी है।