{"_id":"596b918d4f1c1bf5488b4571","slug":"141500221837-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख दहेज न मिलने पर विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख दहेज न मिलने पर विवाहिता को मार डाला
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की हत्याकर छत से लटकाया शव
-दहेज में दो लाख रुपये मांग रहे थे ससुरालीजन
-पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
गैसड़ी-बलरामपुर। देहज में दो लाख रुपये न मिलने पर पति व ससुरालीजनों ने पहले विवाहिता की हत्या कर दी और बाद में शव छत के कुंडे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ग्राम परसोहिया सदानंद जनपद सिद्धार्थनगर निवासी शिव प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी इन्दुमती-25 की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बखरकोटवा निवासी अशोक कुमार पुत्र भूलन नाई के साथ की थी। शिव प्रसाद का आरोप है कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज न मिलने पर इन्दुमती को प्रताड़ित किया जाता था। इन्दुमती ने इस बारे में मायके वालों को कई बार बता चुकी थी। शनिवार रात दहेज न मिलने से नाराज पति व उसके परिजनों ने मेरी बेटी की हत्या कर दी। शव को छत के कुंडे से लटकाकर यह बहाना बताया कि मृतका ने आत्महत्या की है।
कोतवाल गैसड़ी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति अशोक कुमार, ससुर भूलन तथा सास व जेठानी नाम अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन जारी है।