फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   मानदेय बजट नियमित न होने पर वितविहीन शिक्षकों में आक्रोश

मानदेय बजट नियमित न होने पर वितविहीन शिक्षकों में आक्रोश

Tue, 04 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मानदेय बजट नियमित न होने पर वितविहीन शिक्षकों में आक्रोश
मानदेय नियमित न होने पर शिक्षकों में आक्रोश
विज्ञापन

- विभिन्न मांगों को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। मानदेय बजट नियमित न होने पर वित्तविहीन शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद विभिन्न मांगों के संबंध में एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।

कलेक्ट्रेट में मंगलवार को धरने को संबोधित करते हुए माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट की जिला संयोजक रीता चौधरी ने कहा कि शिक्षकों का मानदेय बजट नियमित न होने से काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। शासन स्तर से निर्धारित मानदेय का भुगतान कई-कई माह तक शिक्षकों को नहीं हा रहा है। मानदेय की द्वितीय किस्त अवमुक्त न होने से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। माध्यमिक स्कूलों में तैनात सभी वित्तविहीन शिक्षकों की नियमावली तैयार कराई जाए। नियमावली के आधार पर शिक्षकों का मानदेय निर्धारित किया जाए। इन्हीं समस्याओं को लेकर प्रदेश कार्य समिति ने सर्वसम्मति से लड़ाई लड़ने के लिए निर्णय लिया है। प्रदेश कार्य समिति के निर्देश पर एक दिवसीय आंदोलन आयोजित किया गया है। मांगें पूरी न होने पर आगामी 10 जुलाई को डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वित्तविहीन शिक्षक आदर्श सिंह, महेश पाठक, उमेश चौधरी, संजीव श्रीवास्तव, प्रह्लाद गुप्ता, मनमोहन, चंद्रभान वर्मा व जय मंगल त्रिपाठी आदि ने धरने को संबोधित कर अपना विरोध जताया। धरना प्रदर्शन के बाद वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed