{"_id":"595a78584f1c1b210b8b456b","slug":"141499101272-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरन की तीन सींग के साथ शिकारी तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरन की तीन सींग के साथ शिकारी तस्कर गिरफ्तार
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिरन की तीन सींग के साथ शिकारी गिरफ्तार
- मौके से दूसरा आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
हरैया सतघरवा-बलरामपुर। पुलिस ने सोहेलवा संरक्षित वन क्षेत्र से जंगली जानवरों का शिकार कर उनके अंगों की तस्करी करने वाले एक शिकारी को हिरन की तीन सींग के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
सोमवार को एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हरैया एसएचओ गंगेश शुक्ला की टीम ने सोहेलवा सेंचुरी के बरहवा रेंज में धौबैनिया पहाड़ी नाले के निकट जंगली हिरन की सींग की खरीद फरोख्त करने वाले एक व्यक्ति को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुनव्वर अली उर्फ कुम्मन निवासी ग्राम गुगौली कला थाना हरैया के रूप में हुई है। आरोपी के पास से जंगली हिरन की तीन सींग तथा एक चाकू बरामद हुआ है। सींगों की खरीदारी करने वाला अब्दुल्ला मौके से फरार होने में सफल रहा। अब्दुल्ला की तलाश की जा रही है। यह दोनों आरोपी जंगली जानवरों का शिकार कर उनके अंगों की तस्करी करते हैं। दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मुनव्वर अली को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम को एक हजार का इनाम दिया गया है।