फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.40 lakh collected in Anganwadi selection, three arrested

Balrampur News: आंगनबाड़ी चयन में 1.40 लाख वसूले, तीन गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
1.40 lakh collected in Anganwadi selection, three arrested
बलरामपुर। तुलसीपुर के ग्राम लालबोझी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया-2025 के दौरान चयन के नाम पर अवैध धन वसूली की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति के लिए रूबी सिंह से सीडीपीओ कार्यालय के दो लिपिकों ने एक बिचौलिये के जरिये 1.40 लाख रुपये रिश्वत ली। शिकायत पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने जांच कराई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। डीपीओ इफ्तखार अहमद ने परियोजना के दाे बाबुओं और बिचौलिये के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी चयन में धन उगाही की शिकायत रूबी सिंह के पति महेंद्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से की थी। डीएम ने पांच सदस्यीय जांच समिति में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, सीडीपीओ हरैया सतघरवा तथा सीडीपीओ बलरामपुर देहात को शामिल किया गया।
विज्ञापन

डीपीओ ने बताया कि जांच समिति की जांच में यह तथ्य सामने आया कि परियोजना कार्यालय तुलसीपुर में तैनात परियोजना लिपिक जमुना प्रसाद एवं जिले में तैनात तत्कालीन आंगनबाड़ी नियुक्ति पटल के बाबू रामसूचित वर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शिकायतकर्ता से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन के लिए एक लाख चालीस हजार रुपये की धनराशि ली। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इस पूरे प्रकरण में बिचौलिया मुन्नालाल जायसवाल निवासी जयनगरा के जरिये रिश्वत ली गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में डीपीओ की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी दोनों बाबू और बिचौलिये की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन में आय प्रमाणपत्र की होगी जांच
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन की जांच समिति ने अन्य कार्रवाई भी शुरू की है। जांच में कहा गया है कि चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूबी सिंह के आय प्रमाणपत्र की तहसील स्तर से पुनः जांच कराई जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चयन प्रक्रिया नियमों एवं पात्रता मानकों के अनुरूप हुई है या नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। तुलसीपुर के एसडीएम से आय प्रमाणपत्र की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि आय प्रमाणपत्र की शिकायत चयन के समय हुई थी, जिसके बाद ही रिश्वतखोरी की बात चर्चा में आई थी।
आरोपी बाबुओं के निलंबन की निदेशालय को संस्तुति
डीपीओ ने बताया कि एफआईआर के साथ ही मामले में आरोपी बाबुओं के निलंबन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। आरोपी परियोजना लिपिक जमुना प्रसाद व पटल बाबू रामसूचित वर्मा के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय को की गई है। निदेशालय से बाबुओं का निलंबन होना है। इसके साथ ही विभाग में पूर्व में हुई चयन प्रक्रिया के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन प्रक्रिया में रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचार के मामलों की आम लोग सीधे शिकायत करें। मामले में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विपिन कुमार जैन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed